google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तिलक समारोह में पत्रकार की बाइक चोरी, राजगढ़ थाने में दी तहरीर।

समाज जागरण

मीरजापुर / राजगढ़ थाना क्षेत्र में पत्रकार की बाइक चोरी होने से पत्रकार ने राजगढ़ थाने में तहरीर। जानकारी के अनुसार अश्वनी कुमार मिश्रा रामपुर 38 गांव थाना राजगढ़ निवासी 19 जून को तिलक समारोह में सम्मिलित होने गए हुए थे। तिलक समारोह निकरिका मे सम्मिलित होकर जैसे ही वहां से वापस आए और देखा की बाइक कहीं भी अता-पता नहीं है।काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। अंततः पत्रकार एवं एलआईसी अभिकर्ता अश्वनी कुमार मिश्रा 20 जून को राजगढ़ थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित सूचना दर्ज की और कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पत्रकार की बाइक भी नहीं बच रही है। और चोर उसे चुरा ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी में कागजात रखे हुए थे साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की चेक बुक और इंडियन बैंक के चेक बुक भी चोरी होने से परेशानी हो रही है। और एलआईसी अभिकर्ता एवं पत्रकार अश्वनी कुमार मिश्रा ने कहा कि जितने भी चेक बुक गायब हुए हैं बैंक को सूचना दे दी गई है, और अन्य कागजात गायब होने पर लिखित अज्ञात चोरों के खिलाफ इसी सूचना राजगढ़ थाने में दे दी गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)