नेशनल और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन, उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद
वीरेंद्र चौहान | समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज। शहर के ठाकुरबाड़ी रोड निवासी शेखर कुमार साहा एवं सप्तमिता घोष के छह वर्षीय पुत्र ज्येश शेखर साहा ने शतरंज के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वे बिहार के सबसे कम उम्र के अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटेड खिलाड़ी बन गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय शतरंज नियामक संस्था FIDE द्वारा उन्हें 1428 की फिडे रेटिंग प्रदान की गई है। ज्येश वर्तमान में कक्षा एक में अध्ययनरत हैं।
जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता और वरीय संयुक्त सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षक कमल कर्मकार ने बताया कि ज्येश ने हाल ही में गुवाहाटी में आयोजित नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा, गुवाहाटी में आयोजित WMA अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटेड ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-7 वर्ग में उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया।

इस उपलब्धि पर जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला शतरंज संघ विशाल राज ने ज्येश को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे अभिभावकों का सहयोग और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर ज्येश के पिता शेखर कुमार साहा, दादा शंकर प्रसाद साहा, परिजन एवं चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रशिक्षक कमल कर्मकार व सौरभ कुमार उपस्थित रहे।
ज्येश की इस उपलब्धि पर संघ के वरीय मुख्य संरक्षक डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, संरक्षक त्रिलोक चंद्र जैन, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती आंची देवी जैन, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी सहित अनेक खेलप्रेमियों ने बधाई दी। वहीं डॉ. शंभू प्रसाद साहा और डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय बताया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



