वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज। किशनगंज ज़िले में पुलिस की प्रभावी रणनीति और सघन कार्रवाई के कारण लूट की घटनाओं में बीते पाँच वर्षों के दौरान उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 से 2025 के बीच लूट की घटनाओं में लगभग 70 से 75 प्रतिशत तक की कमी आई है।

आंकड़ों पर नज़र डालें तो वर्ष 2021 में 27, 2022 में 16, 2023 में 10, 2024 में 10 तथा 2025 में अब तक मात्र 7 लूट की घटनाएं दर्ज की गई हैं। वर्ष 2022 से लगातार अपराध के ग्राफ में गिरावट बनी हुई है, जबकि वर्ष 2025 में लूट की घटनाएं अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई हैं।
पुलिस प्रशासन के अनुसार यह सफलता प्रभावी पुलिसिंग और नियमित पेट्रोलिंग, अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई, इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय और विश्वास का परिणाम है।
किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार का कहना है कि भविष्य में भी इसी तरह सख्त निगरानी और जनसहयोग के माध्यम से अपराध पर और अधिक नियंत्रण किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



