google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

626वां कबीर साहेब प्रकट दिवस पर विशाल भंडारा, रक्तदान शिविर,दहेज मुक्त विवाह जैसे भव्य कार्यक्रम 2-3-4 जून को होंगे*


कमल सिंह लोधा
दैनिक समाज जागरण

जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में 626वे परमेश्वर कबीर साहेब जी के प्रकट दिवस पर 2-3-4 जून 2023 को तीन दिवसीय महासमागम का आयोजन किया जायेगा | इस पवित्र अवसर पर विशाल भंडारा, दहेज मुक्त विवाह, नि:शुल्क नाम दीक्षा, रक्तदान शिविर जैसे कई भव्य कार्यक्रम होंगे |

प्रत्येक कबीर प्रकट दिवस पर, संत रामपाल जी महाराज के अनुयायी कबीर प्रकट दिवस मनाते हैं। उनके द्वारा कबीर प्रकट दिवस समारोह उत्सव में 3 दिन तक गरीबदास जी महाराज की अमर वाणी का अखंड पाठ और विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। लाखों की संख्या में अनुयायी और श्रद्धालु शामिल होकर सतज्ञान अर्जित करते हैं। नए भक्त संत रामपाल जी के सानिध्य में नाम दीक्षा भी लेते हैं।

626 वें कबीर साहेब प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आदरणीय सन्त गरीबदास जी महाराज के सतग्रन्थ साहेब ( अमर ग्रंथ साहेब) की अमृतवाणी का अखंड पाठ 2 जून 2023 को प्रारम्भ हो जाएगा यह पाठ सभी सतलोक आश्रमों सतलोक आश्रम मुंडका (दिल्ली), सतलोक आश्रम भिवानी (हरियाणा), सतलोक आश्रम रोहतक (हरियाणा), सतलोक आश्रम धुरी (पंजाब), सतलोक आश्रम किठोदा (इंदौर), सतलोक आश्रम कुरूक्षेत्र (हरियाणा), सतलोक आश्रम शामली (उत्तर प्रदेश), सतलोक आश्रम सोजत ( राजस्थान), सतलोक आश्रम खमाणों (पंजाब), सतलोक आश्रम उड़दन बेतूल (मध्यप्रदेश) में दिनाँक 4 जून 2023 को इसका समापन सन्त रामपाल जी महाराज की वाणी के साथ होगा। व्यक्तिगत रूप से आश्रम में आने में असमर्थ भक्तों के लिए पाठ प्रकाश का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनलों और फेसबुक के माध्यम से किया जाएगा। विशेष सत्संग का प्रसारण 04 जून को साधना टीवी पर सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। आप सभी अनमोल सत्संग को देखने के लिए आमंत्रित हैं। इस अवसर पर नाम दीक्षा लेकर अपना कल्याण कराएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)