विगत दिनों 2 और 3 अगस्त को उज्जैन में आयोजित तृतीय मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय पारम्परिक लाठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अनूपपुर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवर ऑल चैंपियनशिप में चौथा खिताब अपने नाम किया।
अनूपपुर जिला लाठी एसोसिएशन के सचिव किशोर साकेत ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश ट्रेडिशनल लाठी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में उज्जैन स्थित क्षीरसागर स्टेडियम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय लाठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समूचे मध्यप्रदेश से लगभग 18 जिलों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। बालक, बालिकाओं की इस प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर एवम सीनियर वर्गो की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, जिसमे अनूपपुर जिले के 7 खिलाड़ियों ने भाग लेकर एक लाठी चाल, दो लाठी चाल और लाठी वार इवेंट के बालक और बालिका वर्ग में पदक अर्जित करते हुए कुल 9 स्वर्ण और 6 रजत पदक अपने नाम किया।
अनूपपुर जिले के कोच राममित्र कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कई वर्षो से अनूपपुर के खिलाड़ी भारतीय खेल लाठी में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक अर्जित करते आ रहे हैं, कई प्रतियोगिताओं में जिले को गौरांवित कर चुके हैं। इस प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब शहडोल जिला, दूसरा स्थान उज्जैन जिला, तीसरा स्थान बैतूल जिला तो चौथे स्थान की ट्रॉफी अनूपपुर जिले के नाम रहा।
इन्होंने जीता पदक
अमलाई के कुलदीप असावर पिता दीप चंद असावर दो स्वर्ण पदक, रिषभ कन्नौजिया पिता सुरेश रैदास एक स्वर्ण एक व रजत पदक , फिजा कन्नौजिया पिता सुरेश रैदास ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक, शिफत आदिल माता रुखसाना अंसारी ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक, आस्था कुशवाहा पिता राममित्र कुशवाहा ने रजत पदक, अर्पिता कुशवाहा पिता राममित्र कुशवाहा ने रजत पदक, बरगवां की नन्ही खिलाड़ी प्रतिष्ठा गौतम पिता आशीर्वाद मिश्रा ने दो स्वर्ण पदक और सकरा के खिलाड़ी राजकुमार सिंह ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
ये सभी खिलाड़ी टीम मैनेजर किशोर साकेत और कोच राममित्र कुशवाहा के साथ शामिल हुए। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रर्दशन पर अविभावको सहित खिलाड़ियों के सम्बंधित विद्यालयों और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों के नगर आगमन पर परिजनों और खेल प्रेमियों द्वारा अमलाई स्टेशन पर सभी का माला पहनाकर, फूल वर्षा कर, मिठाई खिलाकर और बैंड बाजे, आतिशबाजियों के बीच हर्षौल्लास के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागताकांक्षी में मुख्यरूप से पूर्व सरपंच यदुराज पनिका मुश्कू, पार्षद पवन चीनी भैया, सब इंस्पेक्टर सुरेश रैदास, दीपचंद असावर , पप्पू सिंह, सुजीत असावर, मोहित, संदीप, सुरेश, करण, निक्की , रुखसाना अंसारी और अन्य खेल प्रेमी पहुंचे।
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अनूपपुर जिला लाठी एसोसियेशन से जुड़े पदाधिकारी और जिला क्रीड़ा प्रभारी, जनजातीय कार्य विभाग सेख खलील कुरैशी, क्रीड़ा भारती प्रांत मंत्री महाकौशल प्रांत डॉ. राकेश त्रिपाठी,
संरक्षक अखिलेश सिंह, खेल और युवा कल्याण विभाग जिला वॉलीबाल प्रशिक्षक रामचंद्र यादव, विकास खण्ड समन्वयक खेलन प्रसाद, मिथलेश सिंह नेताम, दिनेश चंदेल, पार्षद किरण संजय मौर्य, शिक्षक जी. पी. राय, खेल शिक्षक उपेंद्र मिश्रा आदि ने बधाई प्रेषित किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



