
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र स्थित कालिन्दी स्पात के खिलाप आसपास के आठ ग्राम पंचायतों के सरपंचों के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन घेराव करने भटचौरा मानिकचौरी मार्ग में टेंट लगाकर सैकड़ो किसानों ने प्लान्ट बंद करने की मांग को लेकर जन आंदोलन छेड़ दिया हैं वही सरपंचों के नेतृत्व में धरने में बैठे किसानों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर शासन प्रशासन के माध्यम से क्लीन्द्री स्पात से मांग कर रहे हैं जिसमें स्वास्थ, शिक्षा, सीएएसआर मद एवं स्थानीय लोगो को रोजगार की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं वही क्लीन्द्री स्पात के नए स्पंच आयरन का विस्तार करने के लिए जन सुनवाई विगत छः माह पहले हो चुका है जिससे आसपास के किसानो ने सहमति जताते हुए समर्थन दिए थे पंरतु आज फिर किसानों ने जन आंदोलन का आगाज कर दिया किसानों का आरोप है कि उनको फसल के नुकसान का मुआवजा नही मिलना एवं आसपास प्लान्ट से निकलने वाले धुंए से परेशान है साथ ही किसानो की मांग है कि स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार दिया जाए। तो कार्यरत कर्मचारियों ने कहा कि किसान बिना वजह आंदोलन कर हम लोगो का रोजगार छीनने का प्रयास किया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



