नई दिल्ली/देहरादून।
फिल्मोनिया प्रोडक्शन और वागीश सारस्वत फिल्म प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर तले बन रही सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘कलिंका (Kalinka)’ इन दिनों सुर्खियों में है। उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून इस फिल्म के भव्य शूट और रहस्यमयी माहौल का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
फिल्म की पटकथा लेखक धीरज कुमार मिश्रा ने तैयार की है, जिसमें सनातन संस्कृति, रहस्य और थ्रिल का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना दुर्गेश्वरी सिंह, जो बिरजू महाराज और ममता महाराज की शिष्या हैं। उनके जुड़ने से फिल्म की कला और प्रदर्शन को लेकर खास उम्मीदें बढ़ गई हैं।
फिल्म की सबसे खास और चर्चित भूमिका निभा रही हैं पूनम, जो ‘कलिंका’ में एक शक्तिशाली, ग्लैमरस और रहस्यमयी महिला तांत्रिक के रूप में नजर आएँगी। तांत्रिकों के मेले और पुरातन मान्यताओं की पृष्ठभूमि में पूनम का दमदार अभिनय, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और स्क्रीन पर उनकी उपस्थिती फिल्म की सबसे बड़ी USP मानी जा रही है।
पूनम का किरदार सिर्फ तंत्रविद्या तक सीमित नहीं, बल्कि एक दिव्य शक्ति का स्वरूप है — जहाँ सौंदर्य, रहस्य, शक्ति और तेज का आकर्षक संगम दर्शकों को रोमांचित करेगा। उनकी शैली, लुक और इंटेंस परफॉर्मेंस फिल्म को एक नए स्तर पर ले जाने की संभावना बना रही है।
फिल्म की टीम का दावा है कि ‘कलिंका’ थ्रिलर सिनेमा की शैली में एक नया आयाम स्थापित करेगी और दर्शकों को रहस्य, रोमांच और अध्यात्म की अनदेखी दुनिया से रूबरू कराएगी।
फिल्म की रिलीज़ डेट जल्द घोषित की जाएगी।
Kalinka #Poonam #BollywoodNews #SuspenseThriller #FilmUpdate #Uttarakhand #Haridwar #Rishikesh #Dehradun #DurgeshwariSingh #KalinkaMovie #UpcomingFilm #Actress #TantrikRole #IndianCinema #FilmShoot
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



