समाज जागरण
हजारीबाग के दारु प्रखंड अंतर्गत लगने वाला हरली जतरा मेला संपन्न हो गया । इस मेले का इंतजार किसान महीनों पहले धन रोपाई के बाद खरीदना कौन सा कृषि उपकरण खरीदना है उसके बारे में सोचने लगते हैं। कहा जाता है जतरा मेला में कृषि कार्य के लिए जरूरी सामान खरीदेंगे इसकी उत्सुकता बनी रहती है। बहुत वर्षों पहले इस मेले का आयोजन हर्ली में होता आ रहा है। बताते चलें कि यह मेला धान के फसल काटने के बाद लगता है इस बार धान की पैदावार भी बहुत अच्छी हुई है। लोग धान सीझाने के लिए छोटे कड़ाही से लेकर बड़े कड़ाही तक खरीदते देखे गए ।वस्तुओं के खरीदने में मोलभाव भाव करते लोग आपस में बातचीत कर रहे थे । कड़ाही, हंसुआ ,छोलनी चटु, बेलना, चौकी, खाना पकाने के सामग्री खरीदते देखे गए ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



