
दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट अब्दुल अंसारी
पाकुड़/महेशपुर प्रखंड अंतर्गत कनीझाड़ा पंचायत में रविवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष जूली खृष्ठमिनी हेंब्रम,केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,जिप सदस्य समसून मुर्मू,कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिप अध्यक्ष जूली खृष्ठमुनी हेंब्रम ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तर पूर्वक जानकारी दिया एवं अधिक से अधिक लाभ उठानी की अपील की ।शिविर में मंच का संचालन बीपीओ रिजवान फारूकी ने किया ।लोगो को बारी बारी से योजनाओं की जानकारी दिया गया ।जानकारी के अनुसार कनीझाड़ा पंचायत में सर्वजन पेंशन योजना ,स्वास्थ जांच ,सोना सोबरन धोती साड़ी, फूलों झानो योजना,विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र,ऋण माफी, लगान राशिद,मनरेगा,स्वास्थ विभाग , जेएसएलपीएस, स्वच्छता विभाग,पेंशन योजना,पशुपालन विभाग सहित अन्य विभाग के स्टॉल लगाया गया। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश मंडल अंचलाधिकारी रीतेश जयसवाल की अगुवाई में आन स्पाट दर्जनों मामलों का निष्पादन करके सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। शिविर में विधायक के हाथो धोती साड़ी,जॉब कार्ड, ऋण,विकलांग पेंशन आदि का वितरण किया गया। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जेएसएलपीएस, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति, सेवा की गरांटी, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि, गव्य एवं पशुपालन आदि विभागों से संबंधित सैकड़ों आवेदन प्राप्त किये गए। जिन्हें क्रमवार आहर्ता अनुरूप निष्पादित किए जाएंगे। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम,जिप,सदस्य समसुन मुर्मू, बैद्यनाथ कोड़ा, बीडीओ उमेश मंडल,प्रवक्ता इकबाल हुसैन, मेहबूब आलम,खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अब्दुल वाहाब ,कालिदास सोरेन,नरेश मुर्मू,नजरूल शेख,फैज मुल्ला, सपाटुल शेख, साइमन मुर्मू,अबू शेख, मुबारक करीम,पंचायत सचिव सुमित मिश्रा, कणीय अभियन्ता सुजीत कुमार ,रोजगार सेवक सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



