
दैनिक समाज जागरण रिपोर्ट अविनाश मंडल
पाकुड़ मैं जनता दल यूनाइटेड की बैठक बासमती पंचायत में हुई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं जिला अध्यक्ष गौतम मंडल के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जन से भी अधिक महिलाओं पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर और महासचिव शिवाजी भगत और गोदाई पाल उपस्थित रहे एवं संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया गया।जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादातर देखी गई, प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने बताया कि माननीय नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बने एवं हर प्रखंड पंचायत में विकास हो जिसके लिए जदयू कार्यकर्ता मेहनत और लगन से कार्य कर रही है, और सदस्यगण हमारी पार्टी से भी जुड़ रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



