- चंद्र दर्शन और पूजा के साथ बुजुर्ग महिलाओं ने देर रात तक किया भजन कीर्तन
- मेहंदी लगवाने के लिए सड़कों पर दिखाई पड़ी महिलाओं की भीड़
सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां सुहागन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए बुधवार की बीत रात 12 बजे से करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। साथ ही देर रात तक बुजुर्ग महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन भी किए गए।
यद्यपि अक्सर ऐसा भी होता है कि इनमें से बहुत सी महिलाएं अपना यह व्रत देर रात को इसलिए छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं , क्योंकि उनके पति पूजा के समय उनका वृत तुड़वाने समय से पहुंचते ही नहीं। वहीं रात को समयानुसार जैसे ही चंद्रमा के दर्शन हुए महिलाएं अपने घर की छत या कहीं भी जहाँ से चंद्रमा आसानी से दिख सके वहां पहुंचकर पूजा का सारा सामान लेकर सबसे पहले चंद्रमा की आरती उतारी और पूजा की।
रतन लाल नगर गुजैनी की विजय लक्ष्मी, नेहा और शिवांगी शालू बाजपेई ने बताया कि इस व्रत में उन्होंने अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर चंद्रमा की पूजा अर्चना करने के बाद नेहा बाजपेई ने पति अनुराग और शिवांगी शालू ने पति सुबोध के पैर छूकर आशीर्वाद लेने के साथ भी ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की कामना भी की।
याद रहे कि इस करवा चौथ व्रत का हिंदू धर्म अपना अलग महत्त्व है। करवा चौथ के व्रत के दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु के लिए व्रत लगती है, जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ का व्रत होता है। उनमें अलग ही उत्साह देखने को मिला। यही नहीं आज करवा चौथ पर महिलाओं द्वारा सजने-संवरने की भी और सी लगी दिखाई पड़ी। साथ ही मेहंदी लगवाने का महिलाओं में अपना अलग ही उत्साह दिखा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



