
– अपराधियों के खिलाफ जारी कानपुर आउटर पुलिस की सघन गश्त
सुनील बाजपेई
कानपुरI यहां बीती तीन जून को हुई साम्प्रदायिक हिंसा के बाद पुलिस माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार सक्रिय है ।
इसी क्रम में यहां आउटर जिले की पुलिस भी हर तरह के अपराधी अराजक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के साथ ही भय मुक्त वातावरण , शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के इरादे से एसपी तेज स्वरूप सिंह की अगवाई में लगातार गश्त भी कर रही है।
लोक हित में अपने कर्तव्य की प्रति कानून और शांति व्यवस्था की पक्ष में अपराधियों के खिलाफ वाले प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की तत्काल सहायता के लिए भी चर्चित एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह की अगुवाई में पुलिस की लगातार जारी यह सघन गश्त पुलिस और जनता के बीच मधुर सम्बधों को स्थापित करने की दिशा में भी सार्थक मानी जा रही है।
इस बीच निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले तेजतर्रार तथा व्यवहार कुशल एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह के नेतृत्व में घाटमपुर इलाके में शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत की गई सघन गश्त में क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे, प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर सुनील कुमार सिंह तथा क्यूआरटी टीम भी शामिल रही | इस बीच लोगों से संवाद स्थापित किया गया ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



