google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय के निदेशक ने एफसीआई एफएसडी बरवाला डिपो का किया निरीक्षण


हिसार (राजेश सलूजा )
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय के निदेशक राकेश मीणा ने एफसीआई एफएसडी बरवाला डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निदेशक राकेश मीणा शुक्रवार को बरवाला स्थित एफसीआई डिपो का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने भंडारण और संरक्षण से संबंधित गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। एफसीआई द्वारा भंडारण को लेकर किए जा रहे प्रबंधो के साथ-साथ उन्हें फोर्टीफाइड चावल की शुरुआत, मिश्रित संकेतक विधि परीक्षण, नमी मीटर से छपाई पर्चियां आदि गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर एफसीआई डीएम सुश्री अवनी कश्यप, एजीएम कयूसी सिकंदर माझी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)