- 4.50 लाख से अधिक की जाली नोट, प्रिटिंग का सामान और उपकरण बरामद
- फिरोजाबाद में होती थी नकली नोटों की छपाई
सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां नकली नोट छापने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पीएचडी होल्डर समेत तीन गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने पत्रकारों को बताया कि विभिन्न जिलों में खपाने वाले तीन आरोपितों को गोविंद नगर के गुजैनी और फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक पीएचडी होल्डर तो दूसरा बीटेक कर चुका है जबकि तीसरा कार चालक है।
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के मुताबिक इन आरोपितों की पहचान जी-ब्लाक गुजैनी निवासी कार चालक विमल सिंह चौहान, फिरोजाबाद के सिरसागंज अवध नगर अराव रोड निवासी अनुज कुमार उर्फ छोटू और गणपतिपुर नगला खान नगर निवासी सौरभ सिंह के रूप में हुई है। गुजैनी में पकड़े गए विमल की निशानदेही पर फिरोजाबाद से अन्य दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी हुई। इनके पास से 4.50 लाख से अधिक की जाली नोट, प्रिटिंग आदि का सामान और उपकरण बरामद हुए हैं।
पुलिस आयुक्त बीपी जोगदण्ड ने बताया कि क्राइम ब्रांच को नकली नोट से जुड़ा इनपुट मिला था। इसके आधार पर स्वाट टीम प्रभारी मोहम्मद आरिफ और सर्विलांस सेल के दारोगा सुनीत शर्मा ने गोविंदनगर के जी-ब्लाक गुजैनी से कार चालक विमल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि उसके दो दोस्त फिरोजाबाद में नकली नोट छापते हैं। उसकी निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम फिरोजाबाद के सिरसागंज पहुंची और कार सवार दो युवकों अनुज कुमार उर्फ छोटू और सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अब गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।
- *बाइक-पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम*दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केरका-खैरा रोड पर सोमवार को सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नवीनगर-बारून मुख्य पथ को आगजनी कर जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। मृतक…
- *कुटुंबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिंद्रा XUV से 600 लीटर स्पिरिट जब्त, चालक फरार*दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) कुटुंबा (बिहार) शराबबंदी को फेल करने की साजिश पर कुटुंबा थाना पुलिस ने बड़ी चोट की है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम ढ़ीबर फाल के पास एक सफेद रंग की SUV से 600 लीटर स्पिरिट बरामद की है। तस्कर पुलिस को देखकर गाड़ी…
- फिट इंडिया के ज़ुनून के संग ऊर्जावान रेसर ज़ैनुल के नेतृत्व में दस किमी की साइकिल राइडविश्व साइकिल दिवस पर भव्य साइकिल राइड को एसपी सिटी श्री रणविजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी, संडे ऑन साइकिल राइड में एसपी सिटी के संग समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह भी हुए शामिल विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत फिट इंडिया एम्बेसडर ज़ैनुल आबिदीन के नेतृत्व में भव्य संडे ऑन…
- दैनिक समाज जागरण PDF – 08 जून 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 08 जून 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से…
- #BiharNews: 15 हजार के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को STF ने दबोचापश्चिमी चंपारण। बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी चंपारण जिले के कुख्यात एवं 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी ब्रजेश साहनी को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने नौतन थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी हत्या, अपहरण समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों…








