मां-बाप घर और बेटी को मौसी के हवाले करके 13वीं संस्कार में शामिल होने गए थे जालौन
सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां भतीजी के साथ बलात्कार करने वाले मौसा को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। यह घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है।
घटना की जानकारी देते हुए कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्हें पत्नी के साथ एक रिश्तेदारी में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जालौन जाना था। वह अपने 60 साल के मौसा के भरोसे घर और 12 साल की बेटी को 20 जुलाई को छोड़कर गए थे।
पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान मौसा ने बेटी के साथ रेप किया और उसे धमकी दी कि किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा। इसी बीच हालचाल जानने के लिए मां का फोन आया ,जिसके बाद उसने पूरी आपबीती मां को बताई। घटना की सूचना से बदहवास मां बाप तत्काल ही बेटी से मिले और उसे अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी मौसा छोटे लाल के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट और धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। मामले की जानकारी मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आज मंगलवार को जेल भी भेज दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



