दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि काराकाट रोहतास
काराकाट नगर पंचायत के नवागत कार्यपालक पदाधिकारी सीमाब मतीन ने शनिवार को नप कार्यालय में योगदान किया। जहां नप कर्मी व जनप्रतिनिधियों ने नवागत कार्यपालक पदाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया। ईओ ने योगदान के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और नगर प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। चार दिनों से हो रही बारिश के बाद नगर में जगह जगह जलजमाव की स्थिति हैं वैसे में नए ईओ के सामने आने के साथ ही नगर की स्थितियों से निपटने का एक नया टास्क मिल गया। ईओ सीमाब मतीन ने कहा कि नगर पंचायत में विकास करना मेरा पहली प्राथमिकता होगी। नए नगर पंचायत का गठन हुआ है, जिसमे कुल बारह वार्ड है। सभी वार्डो का निरीक्षण कर विकास की गति को तेज किया जाएगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



