google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कर्मवीर सत्यदेव सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि 28 दिसम्बर बुधवार को

बिकास राय
ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के समाजवादी चेतना के शिखर पुरुष एवं गाजीपुर के मालवीय कर्मवीर स्व0 सत्यदेव सिंह बाबू जी की पांचवीं पुण्यतिथि 28 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से सत्यदेव कालेज परिसर गाजीपुर में मनाई जाएगी। कार्यक्रम के बारे में प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह ने बताया की
सर्व प्रथम श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान,
लोक सम्मान,के पश्चात राष्ट्रीय संगोष्ठी, भारतीय ज्ञान परम्परा एवं नई शिक्षा नीति 2020
कार्यक्रम का समापन निःशक्तजन को कंबल वितरण के साथ भोज से किया जायेगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरा सत्यदेव कालेज परिवार एवं सभी शुभचिंतक व सहयोगी लगे हैं।पूरे जनपद में निमंत्रण पत्र का वितरण किया जा रहा है। कर्मवीर
स्व0 सत्यदेव सिंह बाबू जी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम जनपद में आयोजित होने वाले पुण्यतिथि के कार्यक्रम का एक शानदार उदाहरण है।इस कार्यक्रम में जनपद के अलावा अन्य जनपद से भी लोग शामिल होकर सरस्वती पुत्र स्व0 सत्यदेव सिंह बाबू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)