
अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
जमशेदपुर (झारखंड) 07 जून 2023:–क्षत्रिय करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर राज शेखावत के जन्मदिन के अवसर पर सैकड़ो सनातन लड़कियों को बिष्टुपुर स्थित सिनेमाघर में निशुल्क द केरला स्टोरी फ़िल्म दिखायी गयी । बढ़ते धर्मपरिवर्तन व लव जिहाद को देखते हुए समाजिक जागरूकता के उद्देश्य से युवा महानगर अध्यक्ष विकास सिंह व युवा जिला सचिव रोहित सिंह ने सभी करणी सेना के सदस्यों के साथ मिलकर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। थियेटर में लड़कियों का काफी उत्साह देखने को मिला । फिल्म को देखने के बाद थियेटर से निकली महिलाओं ने बताया कि इस फिल्म में साफ तौर पर दर्शाया गया हैं कि हिन्दू समाज की लड़कियों को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाते हुए उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर फिर उनका दैहिक और मानसिक शोषण किया जाता हैं। अंत में उन्हें आतंकवाद की दुनिया में धकेल दिया जाता है । ऐसे षडयंत्र से सभी को सतर्क रहने व बचने की जरूरत है ।इस फ़िल्म को निशुल्क दिखाने के लिए सभी ने करणी सेना का धन्यवाद किया । मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष बिनय सिंह,जिलाध्यक्ष संजय सिंह,युवा कोल्हान अध्यक्ष रंजन सिंह,युवा जिलाध्यक्ष मोहित सिंह,युवा महानगर अध्यक्ष विकास सिंह,जिला सचिव रोहित सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



