समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर: करमा कला निवासी वर्षों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं, जबकि ठीक NH-98 के पार बसे सड़मा एवं अन्य इलाकों में नियमित बिजली आपूर्ति हो रही है। करमा कला के लोग इसे अपने साथ खुला अन्याय मानते हैं और बिजली विभाग पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करमा कला में बिजली “न के बराबर” रहती है, जिससे पढ़ाई, व्यापार, घरेलू कार्य, पानी की आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जबकि हाईवे के ठीक उस पार के इलाके रोशनी में चमकते रहते हैं।
इस असमान व्यवस्था को लेकर करमा कला के जागरूक नागरिकों ने सोशल मीडिया, जनप्रतिनिधियों और वरीय अधिकारियों को कई बार मौखिक व लिखित रूप से सूचना दी है, लेकिन वर्षों से स्थिति जस की तस बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन की राह पकड़ेंगे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



