google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नजीबाबाद: नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

दैनिक समाज जागरण ब्यूरो शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर:   नजीबाबाद बुधवार की दोपहर जनपद बिजनौर के  नजीबाबाद क्षेत्र के कोटद्वार हरिद्वार बायपास के गंग नहर मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव लोगों ने तैरता देखा जिससे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई और वहां लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई | ग्रामीणों ने नहर में तैरते शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी | पुलिस को सूचना मिलते ही  पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी नवीन मंडी चौकी प्रभारी नक्षेत्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव की पहचान करानी चाही पर कोई शिनाख्त नही हो पाई है | पुलिस ने शव का पंचनामे की कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जाता है कि व्यक्ति का शव पूरी तरह सड़ चुका था और उसमें से बदबू आ रही थी अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति नहर मे नहाते हुए डुबकर  मरा है क्योंकि उसने केवल ब्लू कलर का कच्छा पहने हुए था पुलिस हर पहलू से बारीकी से जांच मे जुटी है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)