अभय पटेल/ समाज जागरण
सोनभद्र। थाना करमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-106/2025 धारा- 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त उमेश यादव उर्फ बाबा पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी विषहार, थाना करमा, सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष लगातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में आज दिनांक-25.08.2025 को थाना करमा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बैडाड़ तिराहे के पास से वांछित/फरार 25000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त उमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।



