बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
गाधिपुरम बोरसिया के पावन भूमि पर स्थित सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के संस्थापक पूज्य कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी की 97वीं जन्म जयंती को बहुत ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की सभी संस्थाओं में पूजनीय श्री सत्यदेव सिंह जी की फोटो पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
उक्त अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के अंतर्गत सत्यदेव लॉ कॉलेज में कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी के 97 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा बिहार, प्रोफेसर हरिकेश सिंह जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री योगी आनंद जी महाराज संस्थापक गीता फाऊंडेशन मीशीगन अमेरिका, द्वारा किया गया। सर्वप्रथम सभी अतिथिगण समेत सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस की संरक्षक सावित्री देवी,मुख्य प्रबंध निदेशक डॉक्टर आनंद सिंह, प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह, प्रबंधक सुमन सिंह, प्रबंधक एवं निदेशक डॉक्टर प्रीति सिंह ,काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
तत्पश्चात सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, नारी सशक्तिकरण पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया । सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह तथा प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह द्वारा मंच पर उपस्थित सभी कविगण का मालार्पण, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया गया जिसमें ,अमरनाथ तिवारी, ‘ अमर’, श्री भूषण त्यागी,डॉक्टर एमडी सिंह, डॉ वंदना शुक्ला, बादशाह प्रेमी, डॉ प्रतिभा सिंह, तथा अभिभावक के रूप में गंगा प्रसाद सिंह समेत कवि व कवयित्री की गरिमा मय उपस्थिति रही। कविता पाठ प्रारंभ होने से पूर्व सभी मंचासिन कवि गण तथा श्रोतागण द्वारा जनपद गाजीपुर के वरिष्ठ कवि हरि नारायण हरीश जी के निधन पर उनके सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया।
साहित्यिक मंच का संचालन कवि श्रेष्ठ राजेंद्र त्रिपाठी उर्फ लालू तिवारी जी ने बहुत ही शानदार तरीके से किया। सभी मंचासिन कवियों ने पूजनीय सत्यदेव कर्मवीर सिंह जी को जन्म जयंती के शुभ अवसर पर बधाइयां देते हुए अपनी-अपनी रचना, मुक्तक व कविताओं से वहां उपस्थित सभी अतिथि , मुख्य अतिथि व श्रोतागणों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस क्रम में बादशाह प्रेमी ने अपने हास्यात्मक व व्यंग्यात्मक भोजपुरी कविता के माध्यम से सत्यदेव कर्मवीर सिंह जी को याद करते हुए अपनी भोजपुरी भाषा की समृद्धि को व्यक्त किया तथा बताया कि भोजपुरी एक प्रेम, मिठास की बोली है जो अपनों को जोड़ कर रखती है। तदुपरांत डॉक्टर वंदना शुक्ला ने मानव प्रेम को दर्शाते हुए अपनी पंक्तियों के माध्यम से बताया कि जिंदगी कैसी है।
सुख देती है, हंसती है, हंसाती है जिंदगी ।
जीने का हर सलीका सिखाती है जिंदगी ।।
तत्पश्चात कवि श्रेष्ठ राजेंद्र त्रिपाठी उर्फ लालू तिवारी जी ने कहा कि कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी एक साहित्य प्रेमी, प्रकाश के पुंज, मानवीय गुणों से भरे हुए थे। वह एक साहित्य प्रेमी के साथ-साथ कुशल वक्ता भी थे। कभी कुल की श्रेणी में अमरनाथ तिवारी अमर जी ने
जाऊ विदेश तो किस देश
बहुत दिमाग दौड़ाया
फिर अपना ही देश भाया
सुनाया तो वही भूषण त्यागी जी ने
मैं जन-जन में मैं घर-घर में
मैं धरती पर मैं अंबर में
मैं ही उत्तर मैं ही सवाल
मैं ही काल का महाकाल
मैं राधा की मुस्कान हूं….
कविता सुनाकर श्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी। अंत में उन्होंने सुनाया की
‘ है अंधेरा धरा रोशनी चाहिए
दर्द जो पी सके रागिनी चाहिए
जान दे दे जो हंसते वतन के लिए हौसले से भरा आदमी चाहिए ‘
इसी क्रम में कवि मनोज द्विवेदी माधुर जी ने
‘मैं जमाने की नजरों में नाकाम हूं क्योंकि मैं किसी को छला ही नहीं’ सुना करके दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया ।वही बादशाह प्रेमी ने मां पर एक भावुक कविता प्रस्तुत की जिसे महिलाओं द्वारा और विद्यार्थियों द्वारा खूब प्रशंसा मिली । डॉक्टर एम डी सिंह ने अपनी कविता के माध्यम से कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी के उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। कविता वाचन के अंतिम क्रम में एक बार फिर से कवि भूषण त्यागी जी ने मंच संभाला और उन्होंने
हे राम तुम्हारी जय हो
हे छविधाम तुम्हारी जय हो
बहुत ही आकर्षक तरीके से राम वंदन कविता का वाचन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि प्रोफेसर हरिकेश सिंह जी ने सभी कविगण की सराहना करते हुए कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी की जन्म जयंती पर सबको बधाई दिए और अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदरणीय परम श्रद्धेय श्री योगी आनंद जी महाराज ने सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज परिवार पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हुए सबको अपने आशीर्वचनों का अमृत पान कराए। उक्त कार्यक्रम में गाजीपुर जनपद के कोने-कोने से शासन और प्रशासन से जुड़े पदाधिकारी गण, सुनील सिंह पूर्व भाजपा अध्यक्ष, कृष्ण बिहारी राय पूर्व भाजपा अध्यक्ष, बृज बिहारी राय, अमित सिंह हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष, वीरेंद्र राय, आनंदी त्रिपाठी, प्रमोद राय, उपासना रानी वर्मा बी एस ए,नीरज सिंह बी आर सी, सुमित तिवारी महामंत्री भाजपा, हिमांशु राय, हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमन पुर के प्रबंधक फादर पी विक्टर, अवधेश यादव, रामसागर यादव, विवेक सिंह सौरभ, मनोज सिंह, अनुराग सिंह, डॉक्टर अरविंद सिंह प्रधानाचार्य मलसा इंटर कॉलेज, छविनाथ मिश्रा श्री गांधी इंटर कॉलेज धोतारी,विनोद मिश्रा, विनोद उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, कृपा शंकर राय, विनय राय बबुरंग, डॉ सुनील सिंह, तेज प्रताप यादव,चंद्रसेन तिवारी, राजकुमार त्यागी, सुनील यादव तथा सम्मानित नागरिक उपस्थित थे।



