बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण
सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के अंतर्गत सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के संस्थापक, महान शिक्षाविद, दूरदृष्टा कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी की 97वीं जन्म जयंती बहुत ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह तथा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉ प्रीति सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने श्रद्धेय कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया।तत्पश्चात सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत की जिससे पूरे विद्यालय परिसर भक्ति की भावना से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में सीनियर वर्ग की छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर केजी क्लास के बच्चों ने बहुत ही अनूठा कार्यक्रम प्रस्तुत किए । मां धरती के रुप मे बच्चों ने बहुत ही सुंदर अभिनय प्रस्तुत किए।अंत में शिक्षक पंकज चौरसिया के मार्गदर्शन में सीनियर वर्ग के छात्रों द्वारा कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी के जीवन पर आधारित एकांकी नाटक प्रस्तुत किया गया जो सामाजिक समरसता, जातिवाद से ऊपर ऊंची सोच तथा शिक्षा के प्रति अटूट लगाव का संदेश समाज को दिया गया साथ ही यह भी बताया गया कि सत्यदेव सिंह जी शिक्षा के प्रति और अपने समाज के प्रति कितने सजग थे ।
उनका कहना था की असली प्रतिभा तो गांव में छुपी है, गांव के बच्चों को अगर हम शहर के बच्चों जैसे शिक्षा दें तो वह बच्चे एक दिन विश्व पटल पर परचम लहराएंगे। कार्यक्रम के अंत में डॉ प्रीति सिंह ने 97 वीं जन्म जयंती के अवसर पर सभी को सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हम सभी के लिए त्योहार से कम नहीं है ।पूज्य पिताजी कर्मवीर श्री सत्यदेव सिंह जी एक दूरद्रष्टा के रूप में बच्चियों के लिए उच्च शिक्षण संस्थान की कमी महसूस किए और उसको पूरा करने के लिए उन्होंने पहली बार डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज की स्थापना सागापाली अपनी जन्मभूमि पर की और यह स्थापना शिक्षा के प्रति लव बनकर अनवरत आज भी वर्तमान समाज में उदीयमान कर रही है ।
उसी लव को सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह जी दिनों दिन अग्रसर कर रहे हैं । अंत में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य ने जन्म जयंती की बधाई देते हुए सभी कार्यक्रम से जुड़े प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को बधाई एवं सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद प्रेषित कीए । उक्त अवसर पर दिग्विजय उपाध्याय, आवेश कुमार, अमित कुमार रघुवंशी, अमित कुमार सिंह, अवनीश राय, प्रतिमा कुशवाहा, शुभम , अभिमन्यु समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



