google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शौर्य दिवस के रूप में करणी सेना ने मनायी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि*

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड


जमशेदपुर (झारखंड) 19 जनवरी 2025:– भारत के वीर शिरोमणि महान योद्धा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि को क्षत्रिय करणी सेना परिवार ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया । करणी सेना के पदाधिकारियों ने रविवार की सुबह मेरिन ड्राइव चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ती पर माल्यार्पण कर नमन किया और महाराणा प्रताप के संघर्ष व बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने को लेकर युवाओ ने संकल्प लिया । महाराणा प्रताप राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। सर्व समाज उनके प्रति आस्थावान है। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए उन्होंने अंतिम क्षण तक लड़ाई लड़ी थी जो समस्त भारतवासियों के लिए एक प्रेरणा है । मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रिय उपाध्यक्ष बिनय सिंह,हरि सिंह राजपूत,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन सिंह,युवा जिलाध्यक्ष मोहित सिंह,लवकेश सिंह,युवा जिला महामंत्री आशीष सिंह,अंकित सिंह,चंदन सिंह,सूरज सिंह,अवनीश सिंह,राजू रंजन व अन्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)