करोलबाग क्षेत्रीय विधायक विषेश रवि के द्वारा एक दिन में 5 विकास कार्यों का उद्घाटन

बादल हुसैन
नई दिल्ली, करोलबाग विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों विकास कार्यों में तेजी आ गई है,दिन प्रतिदिन क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास का दौर चल रहा है।
एक दिन में पांच या उससे ज्यादा उद्घाटन अपने आप में एक किर्तिमान सावित हो रही है।इसी कड़ी में एक बार फिर करोलबाग विधानसभा के आम आदमी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक विषेश रवि के द्वारा पहाड़गंज में सड़क सीवर और पानी की नई लाइन के उद्घाटन किया। जिससे स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। वहीं जेजे क्लस्टर, गुरु मुनि अखाड़ा,रामबाग में पानी की लाइन, गली बालकिशन, बसंत रोड़,कसेरु वालन मुख्य लाइन और गली नंबर 5 चुना मंडी,सीवर लाइन,इली नवंबर 1चुना मंडी चित्रगुप्त रोड साइड, सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन कर जनता को सुविधा प्रदान किया। यहां हल्की बारिश में गली तलाब में तब्दील हो जाती थी लेकिन अब सड़क बनाने से स्थानीय निवासी को परेशानी से निजात मिला है। इस अवसर पर लोगों ने विधायक विषेश रवि सहित अतिथियों का साफा और फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। और विधायक विषेश रवि के लम्बी उम्र की कामना भी की ।सड़क,
पानी, सीवर, सभी निर्माण कार्य का उद्घाटन विधायक कोटे से किया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में विधायक विषेश रवि ने कहा कि हमने क्षेत्र वासियों से जो वादे किए थे वह पुरा कर रहा हूं और जबतक दममे दम रहेगा क्षेत्र में विकास कार्य होता रहेगा। वहीं विधायक विषेश रवि ने अन्य विकास कार्यों की घोषणा की इस अवसर पर मुख्य अतिथि, वरिष्ठ नागरिक स्थानीय निवासी सम्मानित जनप्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)