google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खड़गे पोल कैंपेन टीम की बैठक में,,प्रदेश महामंत्री अर्जुन पहुंचे दिल्ली



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख


बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्वाचित होने के तत्काल बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार रात 9 बजे “खड़गे पोल कैंपेन टीम” के सदस्यों की बैठक दिल्ली मे आहूत किया है,इस बैठक मे भाग लेने टीम के सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं खड़गे के पोलिंग एजेंट रहे अर्जुन तिवारी दिल्ली पहुँच गये है।इस टीम मे देश भर के कुल 126 दिग्गज कांग्रेसी नेता जो खड़गे के काफी करीबी माने जाते है उन लोगों ने रात दिन एक कर चुनाव प्रचार अभियान चलाया एव इन्ही लोगों ने पोलिंग एजेंट बनकर चुनाव भी सम्पन्न कराया।इस टीम मे कांग्रेसी दिग्गज रमेश चेनी थला,सांसद प्रमोद तिवारी,दिपेन्दर हुड़्डा,गौरव गोगोई,गौरव वल्लभ,रवि गुंडूराव,एस हेगड़े,आर वेणु गोपाल के साथ छत्तीसगढ़ से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अर्जुन तिवारी शामिल है।
श्री खड़गे अपने टीम के सदस्यों से मिलकर उन्हे थन्यवाद तथा आभार प्रकट करने के लिये यह बैठक बुलाये है।इस बैठक मे शामिल होने तिवारी बुधवार शाम को दिल्ली पहुँच गये । खड़गे ने शानदार जीत हासिल किया है,उन्हे 7897 P C C डेलिगेट का वोट हासिल हुआ है वहीं थरूर को 1072 तथा 416 वोट रिजेक्ट हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)