google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खड़ी ट्रक मे, पीछे से कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल*


दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव के समीप मध्य रात्रि के करीब किसी शादी समारोह से घर वापस जा रहे थाना राजगढ़ मिर्जापुर के गांव रामपुर 38 निवासी ओमप्रकाश मिश्रा पुत्र बलवंत मिश्रा उम्र करीब 45 वर्ष की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई , जब कि उनका पुत्र मयंक कुमार उम्र 20 वर्ष, प्रशांत मिश्रा उम्र 42 वर्ष, राजू मिश्रा 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग एक कार से केकराही के पास बसवा गाँव से एक शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, भरकवाह गाँव के पास मिरजापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने किसी वाहन से टेकओवर कर अपने दाहिने तरफ मोड़ दिया, जिससे बचने के लिए कार चालक रामलाल ने अपने बाई तरफ अपनी कार मोड़ दी कि बाईं पटरी पर बालू लादकर खड़ी ट्रक में टक्कर हो गई। भरकवाह निवासी रामकेश ने बताया कि आवाज सुन हम आस पास के लोग मौके पर पहुँचे, तत्काल घायलों को पगिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही ओंम प्रकाश की मौत हो गई और घायल तीन लोगों का ईलाज चल रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)