
खजौली विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने मंगलवार को जयनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. जयनगर नगर पंचायत वार्ड संख्या 14 में बलराम झा के घर से डा कमलकान्त झा के घर तक पीसीसी सड़क के शिलान्यास के मौके पर विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने विकास में सड़कों के योगदान का उल्लेख किया. संयुक्त रूप से फीता काटकर सड़क का शिलान्यास करने वालों में अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के अध्यक्ष प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ कमलकान्त झा, जयनगर नपं के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान, ऊधव कुंवर, अमरेश झा, पंकज सिंह राठौड़, प्रमिला पूर्वे, गणेश पासवान, राजेश कुमार, हरिश्चन्द्र शर्मा, राजकुमार साह, आनन्द पूर्वे समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं. मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



