
फोटो
जयनगर नित्यानंद झा राजू 16 जनवरी
जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्लामपुर मोहल्ले में एक 18 वर्षीया नव विवाहिता की हत्या दहेज को लेकर कर देने का मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके पति द्वारा दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या की गई है. स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना जयनगर थाना को दी गई। जयनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है. मृतका के गिरफ्तार पति का नाम मो. इरशाद पिता मो. नईम बताया गया। समाचार प्रेषण तक मृतका के मैके वालों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। मृतका नाम साबिर खातून मुरेठ निवासी बताई गई। उनका मैके जिले के मुरैठ गाँव बताया जाता है. उनकी शादी एक वर्ष पहले इरशाद से हुई थी.जयनगर पुलिस मौत के सही कारणों की तहकीकात में जुटी है एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लेकर मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



