खेती मे नवीनतम तकनीकों को अपनाएं किसान*

खेती मे नवीनतम तकनीकों को अपनाएं किसान*
*विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि वैज्ञानिकों के विचार*

*दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी*
चोलापुर : किसान खेती में की नवीतम तकनीकों का प्रयोग करें, खेती में आधुनिक व नवीतम तकनीकों के प्रयोग से ही उत्पादन में वृद्धि होगी जो किसानों की  आमदनी बढ़ाने में सहायक होगी।उक्त सलाह कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डा.मनीष पाण्डेय ने रविवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग की ओर से क्षेत्र के ढांका गांव में में आयोजित कृषक जागरूकता कार्यक्रम में किसानों के बीच कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कृषक एवं कृषि के विकास के बगैर विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता।ऐसे में हमें विभागीय योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के साथ ही उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाना होगा जिससे विकसित  भारत का सपना साकार हो सके।
कार्यक्रम कृषि विभाग ,कृषि विज्ञान केंद्र एवं आईआईवीआर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया।जनपद के उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के दिशा निर्देशन में गठित द संयुक्त टीम द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं के साथ ही खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी देते हुए किसानों के सुझाव भी लिए गये।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ श्रीप्रकाश सिंह ने धान की खेती पर विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करायी।
इसी प्रकार आईआईवीआर के वैज्ञानिक डा.केके पाण्डेय एवं डॉ रामेश्वर सिंह ने सब्जियों की उन्नत किस्म और कीट रोग प्रबंधन के सम्बंध मे जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ढांका गांव की ग्राम प्रधान सुमन देवी ने की।
*कृषक वैज्ञानिक संवाद रहा आकर्षण का केंद्र-*
इसी क्रम में क्षेत्र के लक्ष्मीसेनपुर गांव मे भी विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।यहां पर आयोजित “कृषक वैज्ञानिक संवाद” किसानों  के आकर्षण का केंद्र रहा।कृषि विज्ञान केंद्र कीडा.प्रतीक्षा सिंह,एवं डा.अमितेश सिह ने किसानों के प्रश्नों व उनकी समस्याओं का समाधान किया और बेहतर व वैज्ञानिक खेती के टिप्स प्रदान किये। कृषि विभाग के बीटीएम देवमणि त्रिपाठी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी  प्रदान की।साथ ही आईआईवीआर के कृषि वैज्ञानिक डा.ज्योति,डा.विद्या सागर ने कृषको के प्रक्षेत्र पर जा कर उनकी कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का निदान किया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह,शिव प्रकाश यादव,पिटू मिश्रा,बसावन सिंह,भीमसेन सिंह सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
*यहां भी आयोजित हुआ कार्यक्रम -*
इसी क्रम में क्षेत्र के बर्थराखुर्द में पंकज भास्कर, मुनारी में सुभाष झा,छित्तमपुर व बर्थरा खुर्द में नीतीश कुमार ने विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया यहां पर केबीके के कृषि वैज्ञानिक डा. राहुल सिंह,डा.पूजा,डा.राजेश ,आईआईवीआर के डा.राजेश कुमार डा.नीरज सिंह ,डा.एसके सिंह,डा.पी करमाकर ने किसानों को खेती की वीतम तकनीकों की जानकारी प्रदान की।

Leave a Reply