दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 13 जुलाई 2024 नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के बेंगाही गांव के गनौरी बीघा टोला से चार दिनों से अपहृत लड़की को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। मामले मे टंडवा थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद द्वारा बताया गया कि टंडवा थाना के एस आई संजय कुमार एवम सशस्त्र बल ने औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन के समीप से लड़की को बरामद किया है। मामले मे बेंगाही गांव के गनौरी बीघा टोला निवासी लड़की के पिता द्वारा टंडवा थाना मे युवती की शादी के नियत से अज्ञात के विरुद्ध अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की को बयान दर्ज कराने के लिए औरंगाबाद न्यायालय भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



