कमल सिंह लोधा ब्यूरो चीफ
दैनिक समाज जागरण
कुंभराज: कुंभराज के मेला ग्राउंड सब्जी मंडी में शराबियों का अड्डा बन गया है यहा पर रात ही नहीं दिन के समय भी खुलेआम लोग शराब पीते हैं यहां पर शराबियों को कोई रोक-टोक करने वाला कोई नहीं है। जिसकी वजह से उनके हौसले बुलंद हैं। यहां बिखरे पड़े पानी के पाउच के कचरे और शराब की खाली बोतलों से इसका प्रमाण भी मिलता है लेकीन न तो पुलिस न प्रशासन आज तक इस मेला ग्राउंड मैदान पर असामाजिक तत्वों के जमावड़े को हटा पाए हैं। सुबह से लेकर दिन और रात के समय तक यहां शराबी व अन्य नशा करने वाले बैठे रहते हैं और शराबखोरी व नशाखोरी करते हैं । जबकि इन दिनों तो विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है, लेकिन इसके बाद भी यहां सख्ती कर कार्रवाई नहीं हो रही है। न ही कोई गश्ती वाहन पुलिस का यहां गश्त करने आता है, इससे शराबियों की यह महफिल बदस्तूर जारी है। जबकि इस स्थान के पास में मंदिर है यहां सुबह-शाम श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है बावजूद इस जगह से शराबियों के अड्डे को प्रशासन समाप्त नहीं कर पा रहा है।
*मेला ग्राउंड में मंगलवार दोपहर 1 बजे शराब पीते हुए दिखे लोग*
मंगलवार को दोपहर 1 बजे खुलेआम शराब पीते हुए लोगो को देखा गया पास में ही सब्जी के ठेले लगाने वाले लोगों ने बताया है इस मेला ग्राउंड में सुबह-शाम शराबियों का अड्डा बना रहता है कई बार हमारी सब्जियों को शराबी लोग उठाकर लेकर भाग जाते हैं और धमकियां भी देते हैं पुलिस भी यहां गश्त करने नही आती है शाम के समय डर का माहौल बना रहता है
*कुंभराज थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने कहा मेला ग्राउंड के अंदर शराब पीने वालो की जानकारी मिली है अभी दिखवाता हूं*

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



