google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*किसान मेले में जैविक खेती पर दिया जोर

किसान मेले में जैविक खेती पर दिया जोर
किसान मेले में उमड़ी किसानो की भीड़,दी गई जैविक खेती की जानकारी
===========
समाज जागरण रंजीत तिवारी
मिर्जापुर।। नमामि गंगे योजना द्वारा संचालित बायोसर्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सोमवार को नरायनपुर विकास खंड के शिवराजपुर गांव  में किसान मेले का आयोजन किया गया।जिसमे किसानों को आधुनिक कृषि के बाबत नई जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर योगेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को जैविक खेती से कम लागत में अच्छी उपज की जानकारी देते हुए, खेत में हो रही कार्बन की कमी को बढ़ाने के लिए विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराया। कौशल कुमार सिंह ने किसानों को बीजामृत और जीवामृत बनाने और उसके प्रयोग के बारे में जानकारी दी।मेले में किसानों को जैविक खेती पर जोर देते हुए कम लागत से अधिक उपज की बारे में बताया। किसानों को  शासन द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चल रही योजनाओं, कृषि विविधीकरण की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में रामबुझारत सिंह, संतोष सिंह, मंजू सिंह,आशा सिंह, रमेश सिंह सहित गांव के किसान उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)