google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 06 गाय बरामद, 01 तस्कर गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में मवेशी तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24 जनवरी को कोचाधामन थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की गई। कोचाधामन थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मस्तान चौक के रास्ते मवेशियों की अवैध तस्करी की जाने वाली है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल थानाध्यक्ष कोचाधामन के नेतृत्व में मस्तान चौक पर सघन वाहन जांच अभियान प्रारंभ किया गया।

Samsung Galaxy A35 5G (Awesome Navy, 128 GB) (8 GB RAM)


इसी क्रम में रहमतपाड़ा चौक की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन (रजि० संख्या BR11GE9540) को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान उक्त वाहन से 06 (छः) गाय बरामद की गईं। पूछताछ के दौरान वाहन पर सवार व्यक्ति मवेशियों से संबंधित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। तत्पश्चात वाहन एवं मवेशियों को थाना लाकर विधिवत जांच की गई, जिसमें पाया गया कि मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया था, जो पशुओं के प्रति क्रूरता को दर्शाता है।


इस संबंध में कोचाधामन थाना कांड संख्या 41/26, धारा 317(5) बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(क), 11(1)(घ), 11(1)(ड.), 11(1)(ट) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में समीम कुरैसी, उम्र 56 वर्ष, पिता रफिक कुरैसी, साकिन बेलवा हाट, थाना एवं जिला किशनगंज को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक उजला रंग का पिकअप वाहन (BR11GE9540) एवं 06 गाय बरामद की गई हैं।


उक्त छापामारी एवं वाहन जांच अभियान में पु०नि० रंजय कुमार सिंह (थानाध्यक्ष, कोचाधामन थाना), पु०अ०नि० प्रदीप कुमार (पिकेट प्रभारी, धनपुरा पिकेट), बी०एम०पी० सि०-521 विवेक कुमार मंडल एवं बी०एम०पी० सि०-30 पवन कुमार शामिल थे।

इसे भी पढें.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)