वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक किशनगंज द्वारा पहाड़कट्टा थाना का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की प्रगति तथा वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति की व्यापक समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता अपनाने, शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने थाना परिसर, आवासीय व्यवस्था, रिकॉर्ड रूम, मालखाना एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन, टीमवर्क और सतर्कता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उनका यह निरीक्षण क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
KishanganjPolice #BiharPolice #ThanaInspection #LawAndOrder #PoliceNews #समाजजागरण #Pahadkatta #BreakingNews #SPKishanganj

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



