google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमरुल होदा ने किया नामांकन पर्चा दाखिल

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
विधानसभा क्षेत्र से संख्या 54 से   कांग्रेस प्रत्याशी कमरुल होदा ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद जब उन्होंने बाहर निकले तो समर्थकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं  पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक में खासा उत्साह देखा गया।



इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कमरुल होदा ने कहा की किशनगंज की जनता ने हमेशा कांग्रेस पर भरोसा जताया है। उन्होंने विकास, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर काम करने का संकल्प लिया।

प्रत्याशी होदा ने कहा कि किशनगंज सीट पर भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल की नजर है। उन्होंने कहा हमारी एकता कभी नहीं टूटेगी, हमारी एकता मजबूत थी, मजबूत है और हमेशा मजबूत रहेगी।

उन्होंने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, सांसद मोहम्मद जावेद आजाद और इमरान प्रतापगढ़ी का आभार व्यक्त किया। होदा ने बताया कि सीएससी की बैठक में इन नेताओं ने जनता की आवाज पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट देने का निर्णय लिया। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी किया।

कमरुल होदा ने किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में कमी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने किशनगंज में एक एलएलबी कॉलेज खोलने की कोशिश करने का वादा किया, जिससे स्थानीय लोगों को यहीं पढ़ाई करने का अवसर मिल सके। उन्होंने राजनैतिक की शुरुआत वर्ष 2001 में मुखिया पद पर निर्वाचित हुए,2006 में पंचायत समिति,2011 में प्रमुख,
2011 में जिला परिषद सदस्य,
2010 में जनता दल यूनाईटेड जिला अध्यक्ष,2012 में बिहार राज्य हज कमीटी के सदस्य और 2019 एआईएमआईएम पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं।
किशनगंज सदर में 70 प्रतिशत मुस्लिम अल्पसंख्यक में 90 प्रतिशत सरजापुरी मुस्लिम की आबादी है, इसी बिरादरी से आते है और क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)