वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज
पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया कि वादी राहुल कुमार, पिता-फुलेना मालाकार, सा०+थाना-मटीहानी, जिला-बेगुसराय जो वर्तमान नवीन पुलिस केन्द्र, किशनगंज में एम/एस विकास कंस्ट्रक्शन में साईट इंचार्ज के पद पर पदस्थापित है के द्वारा दिनांक-12.12.24 को एक टंकित आवेदन कोचाधामन थाना में समर्पित किया गया जिसमें बताया गया कि न्यू पुलिस लाईन की बिलडिंग का कार्य किया जा रहा है जिसमें जुबेर आलम द्वारा बताया गया कि मैं न्यूज इंडिया का डायरेक्टर संवादाता हूँ, इसी क्रम में तथाकथित पत्रकार द्वारा अलग-अलग मोबाईल नंबर से कंपनी के मालिक विकास राय को फोन पर रंगदारी मांगता था एवं जान से मार देने की धमकी दिया करता था एवं कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धमकी देता है तथा कंपनी के लोगों के खिलाफ मीडिया पर फर्जी न्यूज बनाकर प्रसारित किया जायेगा। कंपनी के मालिक विकास राय एवं उनके पुत्र अतुल भारद्वाज को मोबाईल पर कॉल एवं मैसेज कर रंगदारी की मांग करता है तथा डराकर धमकाकर कंपनी के मालिक से जुबेर आलम ने अपने बैंक खाते पर लाखों रूपये मंगवाये। कांड की गंभीरता को देखते हुए कोचाधामन थाना कांड सं0-279/24, दिनांक-12.12.24, धारा-384/386 भा०द०वि० प्रतिवेदित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इसी संदर्भ में कोचाधामन थाना द्वारा छापामारी करते हुए तथाकथित प्रत्रकार जुबेर आलम, पे०-सज्जाद, सा०-बलुआजागीर वार्ड नं0-06, थाना-टेढ़ागाछ, जिला-किशनगंज को महादेवदिघी, कोचाधामन से गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। उक्त तथाकथित पत्रकार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तारीः- जुबेर आलम, पे०-सज्जाद, सा०-बलुआजागीर वार्ड नं0-06, थाना-टेढ़ागाछ, जिला-किशनगंज।
गिरफ्तार अभ्युिक्त का आपराधिक इतिहासः-
जुबेर आलम
- दिघलबैंक थाना कांड सं0-06/19, दिनांक-31.01.24, धारा-420/467/468/385/34 भा०द०वि० 2. बहादुरगंज थाना कांड सं0-327/20, दिनांक-31.10.20, धारा-341/323/419/420/384/385 भा०द०वि०
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



