देश के लिए मर मिटने का जज्बा रखते है विवेक सिंह

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।
जिले में स्थित काशी हिंदू विश्वद्यालय से अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे विवेक सिंह अभिषेक जो जिला परिषद सदस्य का चुनाव 2020 में लड़े। और उसके बाद से ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विशाल राष्ट्रीय ध्वज के स्थापना के लिए पिछले एक साल से लगातार आंदोलनरत हैं।और इनका प्रण है बी एच यू में विशाल राष्ट्रीय ध्वज का स्थापना कराना।उन्होंने कहा देश और विदेश में अपना स्थान रखने वाले संस्था में एक विशाल राष्ट्र ध्वज लगाया जाए जिससे देश की गरिमा और प्रख्यात हो सके।
साथ इन्होंने हिन्दुत्व के लिए भी कई प्रमुख कार्य किए हैं जैसे एक मुस्लिम युवक को हिंदू धर्म में घर वापसी कराए।

“हिंदू जाति में बंटेंगे
तो बंग्लादेश जैसा कटेंगे” पोस्टर से हुए हाई लाइट

लंका(वाराणसी) चौराहे पर एक पोस्टर लगवाया था जो देश भर में वायरल हुआ और चर्चा का विषय बना हुआ था। उन्होंने बांग्लादेश में हुए अत्याचार को दर्शाते हुए सभी हिन्दू को एक जुट होने के लिए आग्रह करते हुए एक पोस्टर लगाया जिसके बाद देश के राजनीति का माहौल गर्म हो गया था।
हिंदी भाषा के लिए भी इन्होंने कई आंदोलन किए

विशेष तौर पर हिंदी,हिंदू, हिन्दुस्तान के लिए हमेशा तत्परता से मुखर रहते हैं।
इन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कई राष्ट्रवादी कार्यक्रम भी किया है।एक कुशल वक्ता, व्यवहार कुशल होने के साथ साथ क्रांतिकारी,तेवर वाले युवा नेता हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में इन्होंने अमिट छाप छोड़े हैं। वाराणसी के राजनीति में एक अहम स्थान रखते हैं। एवं युवाओं में खासा लोकप्रिय हैं।
आगे युवाओं को देश और देशभक्ति के लिए मर मिटने के प्रेरित करने का कार्य करते रहने की बात कही।उन्होंने बताया आगामी स्वतंत्रता दिवस पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन होने जा रहा हैं जिसमे विश्विद्यालय के हजारों छात्र छात्राएं शामिल होंगी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)