google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोतवाली पुलिस व सर्विलांस ने घंटे भर में खोज निकाला लापता युवक, परिजनों ने एएसपी से मिलकर जिला पुलिस को कहा धन्यवाद |

कोतवाली पुलिस व सर्विलांस ने घंटे भर में खोज निकाला लापता युवक, परिजनों ने एएसपी से मिलकर जिला पुलिस को कहा धन्यवाद |

दैनिक समाज जागरण संवाददाता पंकज सिंह राजपूत तरबगंज गोंडा

गोंडा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना कोतवाली नगर की पुलिस ने एक युवक को 1 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया गया अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि रविवार को थाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने एएसपी से मिलकर अवगत कराया कि उनका 18 वर्षीय लड़का घर से कहीं चला गया है और अभी तक घर वापस नहीं आया है इस पर एसपी ने कोतवाली नगर तथा सर्विलांस टीम को तत्काल सक्रिय करते हुए बच्चे को खोजने का निर्देश दिया बड़गांव चौकी प्रभारी प्रत्येक पांडे तथा सर्विलांस सेल के हृदय नारायण दीक्षित के प्रयासों से युवक को 1 घंटे के अंदर रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया बेटे को पाकर परिजनों के खुशी का ठिकाना ना रहा उन्होंने गोंडा पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया युवक के पिता अपने बेटे को लेकर पुलिस कार्यालय आए और एएसपी से मिलकर जिला पुलिस के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया युवक ने बताया कि उसने इस वर्ष भी सीबीएसई बोर्ड से इंटर की परीक्षा दी है तथा परीक्षाफल के भय से घर छोड़कर चला गया था एएसपी ने बच्चे की विस्तार से काउंसलिंग की तथा भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनने की बात कही |


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)