समाज जागरण दीपक सरकार
जिले के नौडीहा बाजार स्थित कृष्ण मुरारी सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को उत्साहपूर्वक समापन हुआ। जिला प्रशिक्षक के रूप में सुनील कुमार यादव ने प्रथम सोपान में कई तरह की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी गई। इसमें परिभाषा उपदेश, सिद्धांत, लक्ष्य, झंडा गीत, प्रार्थना, फस्टेड, विश्व स्काउट ध्वज, राष्ट्रीय ध्वज आदि की जानकारी दी गई।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि कॉलेज के सचिव प्रेम भसीन प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। सभी अतिथियों को कॉलेज परिवार की तरफ से बुके देकर सम्मानित किया गया. समापन समारोह में विद्यार्थियों ने शिविर के दौरान सीखी गई गतिविधियों का शानदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर के समापन समारोह का शुभारंभ सभी अतिथियों एवं कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिका ने ध्वजारोहण कर किया गया। बच्चों ने रंगोली, हस्तकला,एसे राइटिंग,बुके एम्बुलेंस निर्माण, आग से बचाव, घायलों की सुरक्षा, रस्सी पर चलना, पिरामिड एवं पुल निर्माण जैसी जीवनोपयोगी दक्षताओं का सजीव प्रदर्शन प्रस्तुत किया। साथ ही, विभिन्न राज्यों की झांकियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत संदेश दिया। प्रतियोगिता में चार टोलियों ने शानदार प्रदर्शन किया.सभी उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान कॉलेज के सचिव प्रेम भसीन ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने कॉलेज में स्थायी स्काउट एवं गाइड यूनिट की स्थापना की घोषणा की। इस मौके पर प्रमुख रेशम कुमारी, कॉलेज सचिव प्रेम भसीन, प्राचार्य अजय कुमार यादव,जावेद अंसारी ,रुंजय कुमार, पत्रकार अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज प्रधानाचार्य अजय कुमार यादव, शिक्षक मनोहर यादव,विनय कुमार सिंह,चिंता कुमारी,शैलेश प्रजापति, मालती देवी एवं संपूर्ण स्टाफ का योगदान रहा।



