google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुचाई प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के कुल 111 छात्र छात्राओं के बीच हुआ साईकिल का वितरण,बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में होगी सुधार-जोशी

उमाकांत दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत गुरुवार को  प्रखण्ड संसाधन केंद्र कुचाई परिसर में कुचाई प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के 111 छात्र-छात्राओं के बीच प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय कुमार जोशी एवं लेखापाल कृष्णा मोहन महतो के द्वारा साइकिल का वितरण किया गया। मौके पर बीइईओ संजय कुमार जोशी ने कहा कि झारखंड सरकार की यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। बच्चे मन लगाकर पढ़ें यही झारखंड सरकार की सोच है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा। ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे। वहीं लेखापाल कृष्ण मोहन महतो ने कहा कि विद्यालय से दूर रहने वाली और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के बच्चों के लिए यह योजना एक बड़ा वरदान है। इस योजना के तहत साइकिल प्राप्त करने वाले छात्राएं अपने घरों से आसानी से पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंच सकती है। इस दौरान मुख्य रूप से बीइईओ संजय कुमार जोशी लेखापाल कृष्ण मोहन महतो शिक्षक चमर सिंह मुंडा ललित प्रधान महेंद्र महतो उत्तम प्रधान चुमरू हेंब्रम कुशल सोय मुकेश सोय आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)