महंत राजेंद्र पुरी बोले- गोपाष्टमी पर्व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और गौसेवा के लिए समर्पित
अश्विनी वालिया, समाज जागरण
कुरुक्षेत्र, 17 नवंबर। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर जग ज्योति दरबार की गौशाला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में विधि-विधान के साथ गौपूजन, आरती और भजन-कीर्तन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गौसेवा की और गायों को हरा चारा, गुड़ सहित अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म में गोपाष्टमी का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व पूरी तरह भगवान श्रीकृष्ण की आराधना और गौसेवा के प्रति समर्पण का संदेश देता है। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन गायों और बछड़ों को सजाकर विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है। यह पर्व पूरे भारतवर्ष में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। इस अवसर पर श्रद्धालु गायों और बछड़ों को सजाते हैं तथा उनकी पूजा-अर्चना कर गौसेवा का संकल्प लेते हैं।
कार्यक्रम के दौरान महंत राजेंद्र पुरी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गौपूजन एवं भजन-कीर्तन में सुरेश बंसल, रामलाल गर्ग, शमशेर शर्मा, नछतर सिंह, सुभाष गोघ, जोगिंदर गोघ, दुर्गा दास, देवीदयाल सिंगला, सुदेश कुमारी, प्रवीण कुमार, परमजीत, साहिल, दलजीत सिंह, नीशू, नरेश कुमार, संजय शर्मा, मनप्रीत सिंह, अक्षय राठी, अजय राठी एवं विजय राठी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
फोटो परिचय : गोपाष्टमी के अवसर पर जग ज्योति दरबार में श्रद्धालुओं के साथ गौपूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम में शामिल महंत राजेंद्र पुरी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



