google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बभनी का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा एवं दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

समाज जागरण/ सन्तोष कुमार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना बभनी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम थाना गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गई, जिसे महोदय द्वारा स्वीकार किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गार्द का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीवी कैमरे, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर की साफ-सफाई सहित विभिन्न प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने, थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा अनुशासन एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों एवं कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों से शस्त्रों को खुलवाने एवं जुड़वाने की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। शस्त्रों के रखरखाव, सुरक्षित संरक्षण एवं नियमित अभ्यास के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र एवं महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए महिला एवं बालिका संबंधी शिकायतों पर त्वरित, निष्पक्ष एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा पीड़ित महिलाओं को सम्मानजनक एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा के दौरान साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने तथा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण तथा पुलिस-जन संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। थाना स्तर पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनने, उनके साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग, जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित निस्तारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना सोनभद्र पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)