google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गृहभेदन के शातिर अपराधी को कुटुंबा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना पुलिस ने गृहभेदन में शामिल एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गृहभेदन में शामिल शातिर अपराधी नबीनगर थाना क्षेत्र के नबीनगर निवासी धनंजय मुसहर पिता प्रमोद मुसहर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई गांव के समीप से 250 ग्राम चांदी और 35 ग्राम सोने के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उससे पूछ ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त कुटुंबा थाना सहित कई थाना क्षेत्रों में अपने सहयोगियों के साथ चोरी की वारदात कर चुका है । वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)