google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षको की कमी के कारण छात्रों के पढाई पर हो रहा है असर – दीपक पांडेय

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता जमशेदपुर

जमशेदपुर (झारखंड) 15 मार्च 2024:– आजसू छात्र संघ के पूर्व प्रदेश सचिव दीपक पाण्डेय ने कहा की कोल्हान विवि और महिला विवि में काफी शिक्षको की कमी है और जो भी कुछ शिक्षक है उसमे कई तो निजी कोचिंग में अपना योगदान देकर बाहरी कमाई कर रहे है ।दीपक पाण्डेय ने बताया की ऐसे कोचिंग सञ्चालन कर शिक्षको की शिकायत मानव संसाधन विभाग से कर कोचिंग बंद करवाने एवम इनके वेतन में रोक की मांग करेंगे, साथ ही शिक्षको से पहले कोल्हान विवि में स्थाई कुलपति की जरुरत है। जिसके लिए आजसू छात्र संघ राजभवन में अपनी बातो को रखेंगे क्यूंकि जब तक स्थाई कुलपति नहीं होंगे। तब तक शिक्षक की कमी पूरा नहीं किया जा सकता प्रभारी कुलपति किसी बड़े फैसले पे विचार भी नहीं कर सकते।अगर सप्ताह भर इन सभी बातो पर मानव संसाधन विभाग और राजभवन आजसू छात्र संघ के मुद्दा पर गंभीरता से नहीं सोचेगी तब छात्र संघ आंदोलन का रूप रेखा तैयार करेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)