“ध्यान में ही अपनी सभी समस्याओं का समाधान ढूँढो। व्यर्थ अनुमान लगाते रहने के बदले ईश्वर से प्रत्यक्ष संपर्क करो।“
-लाहिड़ी महाशय
कभी-कभी कोई आध्यात्मिक महापुरुष हमारे बीच मौन रहकर विचरण करता है, जो संसार की दृष्टि से छुपा रहता है तथापि आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करता है। ऐसे ही एक गुरु थे लाहिड़ी महाशय, जिनका जन्म 30 सितम्बर, 1828 को बंगाल के घुरणी गाँव में हुआ था। श्री श्री परमहंस योगानन्दजी द्वारा रचित ‘योगी कथामृत’ में वर्णित उनके जीवन ने, आध्यात्मिक साधना के हमारे बोध को एक महत्त्वपूर्ण निर्णायक मोड़ प्रदान किया।
योगावतार के नाम से प्रसिद्ध लाहिड़ी महाशय न तो कोई संन्यासी थे और न ही कोई विरक्त। वे एक गृहस्थ थे—एक सरकारी अकाउंटेंट, जिनकी पत्नी और बच्चे थे—जो वाराणसी में एक सामान्य जीवन व्यतीत करते थे। परन्तु 1861 में, जब उनका तबादला रानीखेत में हुआ तो उनकी नियति बदल गई। गुप्त रहकर वास करने वाले मृत्युंजय योगी महावतार बाबाजी ने अपने आकर्षण से उन्हें हिमालय की तलहटी में बुलाया, उन्हें लुप्त हुई क्रियायोग कला, जो एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा आध्यात्मिक विकास में तीव्रता लाई जा सकती है, केवल एक क्रिया का अभ्यास एक वर्ष की स्वभावतः आध्यात्मिक प्रगति के बराबर होता है, में दीक्षित किया।
यह घटना ऐतिहासिक थी। सदियों से ऐसी शिक्षाएँ गुप्त रखी जाती थीं और केवल संन्यासियों को ही दी जाती थीं। परन्तु लाहिड़ी महाशय के अनुरोध पर, बाबाजी इस बात के लिए सहमत हुए कि यह प्रविधि सभी सच्चे साधकों को प्रदान की जा सकती है। इसके साथ ही लाहिड़ीजी का मिशन आरंभ हुआ—गेरुआ वस्त्रधारी गुरु के रूप में नहीं, बल्कि प्राचीन योग और आधुनिक संसार के बीच एक जीवंत सेतु के रूप में।
वाराणसी वापस लौटने पर, लाहिड़ी महाशय ने मौन रहकर सच्चे साधकों को क्रियायोग की शिक्षा देना आरंभ किया। ब्राह्मण, व्यापारी, विद्वान् और गृहस्थ सभी उनके शिष्य बने। उन्होंने एक सरल संदेश: ईश्वर सभी के लिए है, के साथ जाति की सीमाओं और धार्मिक कट्टरताओं को तोड़ा।
उनकी अनेक शिक्षाओं में से एक उक्ति बहुत प्रसिद्ध रही: “बनत, बनत, बन जाए”
(“प्रयास करते रहने से एक दिन परम लक्ष्य की प्राप्ति हो जाएगी।”)
उनका यह उत्तर उन लोगों के लिए था जो आध्यात्मिक पथ पर धीमी प्रगति के कारण हतोत्साहित हो जाते थे। यह उनके मूल संदेश को दर्शाता है—निरंतर, निष्ठापूर्वक की जाने वाली साधना निश्चित रूप से परिणाम लाएगी।
लाहिड़ी महाशय के प्रमुख शिष्यों में से एक थे स्वामी श्रीयुक्तेश्वरजी, जो गहन ज्ञान के धनी थे और जो बाद में परमहंस योगानन्दजी के गुरु बने। लाहिड़ी महाशय ने योगानन्दजी की नियति में भी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब योगानन्दजी मात्र एक शिशु थे, तो उनकी माता उन्हें महान् संत के आशीर्वाद के लिए लेकर गईं। लाहिड़ी महाशय ने शिशु के मस्तक को स्पर्श किया और घोषणा की:
“छोटी माँ, तुम्हारा पुत्र एक योगी होगा। एक आध्यात्मिक इंजन बनकर, वह अनेक आत्माओं को ईश्वर के साम्राज्य में ले जाएगा।”
वह भविष्यवाणी सच हुई। योगानन्दजी क्रियायोग विज्ञान के विश्व के महानतम् प्रचारक बने और उन्होंने लॉस एंजिलिस में सेल्फ़-रियलाइज़ेशन फ़ेलोशिप (एसआरएफ़) और राँची में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया (वाईएसएस) की स्थापना की। ये संस्थाएँ योगावतारजी की ही परंपरा में योगानन्दजी की, अपने दिव्य गुरु के चरणों में ग्रहण की गई, शिक्षाओं का प्रसार करती हैं।
अपनी चमत्कारिक शक्तियों के बावजूद भी, लाहिड़ी महाशय अत्यंत विनम्र थे। उनके मौन सेवापूर्ण जीवन ने दर्शाया है कि आध्यात्मिक ज्ञानोदय और सांसारिक जिम्मेदारियाँ परस्पर विरोधी नहीं हैं।
आज, 30 सितंबर को जब हम लाहिड़ी महाशय के सम्मान में उनके जन्मदिन को मनाएँ, तो हम उस गुरु को याद करें जिन्होंने कभी भी प्रतिष्ठा की चाह न करते हुए आध्यात्मिक इतिहास की दिशा बदल दी। क्रियायोग, जो कभी हिमालय की कन्दराओं में छुपा था, अब इसका अभ्यास संसारभर में किया जाता है।
लाहिड़ी महाशय में हम परमात्मा के साथ एकात्मकता के दर्शन करते हैं: ईश्वर ने स्वयं एक मानव में पूर्ण रूप से वास किया, और अन्नत का प्रकाश दैनिक जीवन में अभिव्यक्त किया।
लेखिक: रेनू सिंह परमार
अधिक जानकारी के लिए yssofindia.org पर जाएँ।
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
- UPSSSC PET 2026: 23, 24 और 25 अक्टूबर को होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा, आयोग ने प्रस्तावित की परीक्षा तिथि**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। आयोग द्वारा जारी **विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026** के अनुसार PET-2026 की लिखित परीक्षा **23, 24 और 25 अक्टूबर 2026** को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा उत्तर प्रदेश में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती के…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








