लखीमपुर खीरी। यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के लखीमपुर दौरे में बुधवार को प्रोटोकॉल और तैयारियों में कई तरह की अफरातफरी देखने को मिली। तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार कों उनका हेलीकॉप्टर सुबह 10:50 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरना था, लेकिन वे करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी लंबे समय तक इंतजार करते रहे।
हेलीपैड से सीधे उन्हें पार्टी कार्यालय पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (S.I.R.) से जुड़ी समीक्षा बैठक करनी थी। लेकिन जब बैठक शुरू हुई, तो मीडिया को अंदर जाने से सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया, यह कहते हुए कि “संगठन की बैठक चल रही है।”
बैठक के दौरान ली गई वायरल फोटो और वीडियो में एक और दिलचस्प बात सामने आई— डिप्टी सीएम के पीछे लगे आधिकारिक बैनर पर सफेद पट्टी चिपकाकर ‘संगठनात्मक बैठक’ लिखा गया था। सूत्रों का दावा है कि उपमुख्यमंत्री के पहुंचते ही उन्होंने बैनर पर मौजूद शब्द बदलने के निर्देश दिए, जिसके बाद जल्दबाजी में बैनर पर सुधार किया गया।
मीडिया ने S.I.R. प्रक्रिया में आ रही चुनौतियों और जमीनी समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री से सवाल करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उन सवालों को नजरअंदाज किया और बिना जवाब दिए रवाना हो गए।
दौरे के दौरान देरी, बैनर बदलने की जल्दबाजी, मीडिया को बाहर रखने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप्पी ने जिले में चर्चा का माहौल बना दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



