गुजरात के वलसाड जिले में आज सुबह एक बड़ा निर्माण हादसा हो गया। औरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से का गर्डर अचानक डैमेज हो जाने से पुल का हिस्सा नीचे गिर गया। हादसे में 4–5 मजदूरों के घायल होने की सूचना है।

घटना के समय साइट पर करीब 105 मजदूर काम कर रहे थे। गर्डर गिरते ही निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई। घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर राहत और बचाव दल सक्रिय है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
स्रोतः इंडियन एक्सप्रेस, ईटीवी भारत
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



