google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Lakhisaray news: मैया गोपालपुर वाली के जयकारे से पूरा सूर्यगढ़ा भक्तिमय रहा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई*

*

_जिला संवाददाता अनुराग आनंद की रिपोर्ट_ ✍️


*लखीसराय:-* सूर्यगढ़ा नगर परिषद स्थित गोपालपुर स्थित गोपालपुर वाली महारानी मैया के छठे वार्षिक महोत्सव को लेकर रविवार को हाथी-घोड़ा, गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 251 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा महारानी स्थान गोपालपुर से निकलकर सलेमपुर के रास्ते सूर्यगढ़ा बाजार पहुंची। उसके बाद शिव दुर्गा महावीर मंदिर का दर्शन करने के बाद एनएच होकर बाजार के रास्ते किऊल नदी के पटेलपुर घाट पहुंची। यहां ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भड़ा गया। रास्ते में कई सामाजिक कार्यकर्ता ने शर्बत पानी की व्यवस्था शोभायात्रा में शामिल कन्याओं व श्रद्धालुओं के लिए की। लोजपा नेता रविशंकर सिंह अशोक ने कलश शोभा यात्रा से पहले फिता काटकर कलश शोभा यात्रा आरंभ किया गया। उन्होंने कहा कि गोपालपुर वाली महारानी मैया के प्रति लोगो की आस्था बढ़ी है। आसपास के क्षेत्र से लोग पूजा अर्चना करने यहां आते हैं। महारानी मैया का वार्षिकोत्सव श्रद्धा व आस्था के साथ हर साल मनाया जाता है । कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह पिटू सहित अन्य पदाधिकारियों ने बेहतर तैयारी और इंतजाम किया है।

अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ पिटू ने कहा कि वार्षिक महोत्सव में 251 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा में भाग लिया। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में यजमान राम किशोर सिंह व अनिता देवी ने पुरोहित बनारस से आए आचार्य अंकित शास्त्री, रजनीश मिश्रा, अमरजीत कुमार तथा सलेमपुर गांव के ज्योतिषाचार्य आचार्य पवन मिश्रा व विनोद पांडेये के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता रानी का पूजन व हवन किया। कार्यक्रम में सचिव व पुजारी त्रिपुरारी कुमार, सदस्य अनोज कुमार, सुनील कुमार सिंह, हरेराम सिंह, राम जीवन सिंह, मणिकांत सिंह, राम प्रताप सिंह, रूबी कुमार, मदन सिंह, नन्दलाल, अशोक सिंह आदि श्रद्धालु शामिल थे


*


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)