google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लक्ष्य फाउंडेशन ने बाल दिवस पर बच्चों तक पहुँचाया शिक्षा और जागरूकता का संदेश

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड) 14 नवम्बर 2025: युवाओं की सामाजिक संस्था लक्ष्य फाउंडेशन ने अपने स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कुमरूम गांव के छोटे-छोटे बच्चों के साथ बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के बीच पाठ सामग्री,कॉपी,पेन, पेंसिल,चॉकलेट एवं मिठाई बॉक्स वितरित कर की गई।
संस्था के संस्थापक विश्वनाथ दत्ता ने बच्चों को समाज में शिक्षा और सकारात्मक कार्यों में आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही संस्था के सदस्यों ने बच्चों को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया ताकि नकारात्मक रास्तों से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक सेवा की दिशा में आगे बढ़ें, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण हो सके। इस कार्यक्रम में संस्था के सह-संस्थापक शिबू नंदी,अंकित शर्मा,इंद्रनील दास,लख्खी कर्मकार,संध्या कर्मकार,विकास गुप्ता,राहुल रंजन सिन्हा,राज मिश्रा,राहुल व अन्य शामिल रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)